महाराष्ट्र में इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
10-May-2022 08:15 PM 4485
ठाणे 10 मई (AGENCY) महाराष्ट्र के ठाणे शहर के आनंद नगर में एक 17 मंजिला इमारत में मंगलवार की सुबह आग लगने के बाद करीब 70-75 निवासियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर 17 मंजिला इमारत के 13 से 17 मंजिल तक केबल लाइन में आग गई। सूत्रों ने बताया कि दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^