महाराष्ट्र के सतारा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
11-May-2025 05:52 PM 7474
कोल्हापुर /सतारा/ 11 मई (संवाददाता) महाराष्ट्र में सतारा जिले के फलटण तहसील के सालपे गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लोनांद पुलिस के अनुसार उज्जैन में दर्शन के लिए जा रही एक निजी बस सालपे गांव में बिरोबा मंदिर के सामने थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^