महान विभूतियों की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्पबद्ध: विजेंद्र गुप्ता
21-May-2025 10:48 PM 2745
नयी दिल्ली, 21 मई (संवाददाता) विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तीन महान राष्ट्रीय नायको वीर विनायक दामोदर सावरकर, महर्षि दयानंद सरस्वती और पंडित मदन मोहन मालवीय की स्मृति में उनकी तस्वीरें विधान सभा परिसर में लगाई जाएंगी। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली विधानसभा देश की महान विभूतियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल इन तीन राष्ट्रीय नायकों के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि यह दिल्लीवासियों में राष्ट्र गौरव, सांस्कृतिक चेतना और लोकतांत्रिक उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^