महाकुंभ में रेलवे के कार्यों से प्रसन्न अश्विनी वैष्णव ने थपथपाई अधिकारियों की पीठ
09-Dec-2024 12:23 AM 1866
प्रयागराज,08 दिसंबर (संवाददाता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन का काम देखकर अधिकारियों पीठ थपथपाई और बोले बहुत अच्छा कार्य हुआ है, आप लोगों को बधाई। रेलवे के कार्यों का जायजा लेने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां पर महाकुंभ के मद्देनजर चल रही तैयारियों के अलावा गंगा बन बनाए गए पुल का भी जायजा लिया। उनके साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्री वाराणसी के रास्ते सीआरबी सतीश कुमार के साथ झूंसी पहुंचे हैं। झूंसी रेलवे स्टेशन का काम देखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई, बोले बहुत अच्छा कार्य हुआ है, आप लोगों को बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^