महाकुंभ में अनुपम स्मृति साबित होगा ‘कलाग्राम’ : शेखावत
08-Jan-2025 10:41 PM 4458
महाकुंभनगर, 08 जनवरी(संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में संस्कृति मंत्रालय की ओर से बनाए जा रहे कलाग्राम के बारे में कहा कि ‘कलाग्राम’ का भ्रमण आगंतुकों के लिए एक अनुपम स्मृति साबित होगा। श्री शेखावत महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-7 में बन रहे कलाग्राम पहुंचे। उन्होंने कलाग्राम में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से फीडबैक लिया। साथ ही, अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यहां भारतीय संस्कृति की विराट विविधतापूर्ण छटा को एक छत के नीचे लाने के प्रयोजन से मानो पूरा गांव ही बसा लिया है। उन्होंने कहा कि यहां संकल्पना संपूर्णता से आकार ले रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^