महाकुंभ 2025 का न्योता देने गुजरात जाएंगे योगी के मंत्री
05-Dec-2024 07:29 PM 8551
लखनऊ 05 दिसम्बर (संवाददाता) प्रयागराज में अगले साल जनवरी में शुरु होने वाले महाकुंभ 2025 का न्योता देने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री गुजरात जायेंगे। अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि महाकुंभ 2025 की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने और इसमें अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भेंटकर उन्हें महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^