मध्य सीरिया में सैन्य हवाई अड्डे के पास हुए दो विस्फोटों, कोई हताहत नहीं
05-Oct-2024 07:41 PM 2955
दमिश्क, 05 अक्टूबर (संवाददाता) मध्य सीरिया के पाल्मेरा शहर में शुक्रवार देर रात दो विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। युद्ध निगरानी संस्था ने यह जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि पहला विस्फोट पाल्मेरा सैन्य हवाई अड्डे के पास एक हैंगर (विमानशाला) के अंदर हुआ, जिसका इस्तेमाल हथियार डिपो के रूप में किया जा रहा था। इसके अलावा दूसरा विस्फोट शहर के पूर्वी इलाके में एक दो मंजिला इमारत में हुआ, जो हैंगर से लगभग एक किमी दूरी पर स्थित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^