मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर पंजाब बना चैंपियन
15-Apr-2025 10:23 PM 6495
झांसी, 15 अप्रैल (संवाददाता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में मंगलवार को पंजाब ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वही उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 5-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पंजाब के लिए जुगराज सिंह ने (30वें, 49वें) मिनट में दो गोल किये। वहीं जसकरन सिंह ने (38वें) और मनिंदर सिंह ने (46वें) मिनट में एक-एक गोल किया। वहीं मध्यप्रदेश के लिए प्रताप लाकड़ा ने (28वें) में गोल किया। मध्यप्रदेश ने रजत पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^