मधुबनी में मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की शिवराज ने
12-Apr-2025 07:44 PM 1665
नयी दिल्ली 12 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के मधुबनी में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। श्री चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने बिहार में ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में, केंद्रीय मंत्री राजीव ललन सिंह मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^