मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा को जिताएं: आकाश आनन्द
11-Apr-2024 10:08 PM 5919
मथुरा, 11 अप्रैल ( वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय कोआर्डीनेटर आकाश आनन्द ने जनता से अपील की कि पार्टी अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा के प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में विजयी बनाएं। जमुनापार स्थित एक चुनावी सभा में उन्होंने बहरूपियों से सावधान रहते हुए कहा कि वे उनसे लड़े नही मगर सतर्क अवश्य रहें क्योंकि समय आने पर उनकी कलई अपने आप खुल जाएगी। ये ऐसे लोग हैं जो समाज के लोेगों को भटकाकर दूसरे को वोट देने के लिए कह सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस, सपा समेत 25 राजनैतिक दलों ने साढ़े 16 हजार करोड़ का चन्दा लिया पर बसपा ने एक पैसा भी नही लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^