मानवाधिकार आयोग देश और दुनिया में मानवाधिकारों को बढावा देने के लिए प्रतिबद्ध: विजया भारती सयानी
09-Dec-2024 08:51 PM 9020
नयी दिल्ली 09 दिसम्बर (संवाददाता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने कहा है कि आयोग भारत और दुनिया भर में मानवाधिकारों को बढावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीमती भारती सयानी ने सोमवार को मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में यह बात कही। उन्होंने कहा , “ मानवाधिकार दिवस पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। वर्ष 1950 से हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह महत्वपूर्ण दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाने की याद दिलाता है। भारत के लिए, यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भारतीय प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ के प्रारूपण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जो गरिमा, न्याय और समानता के लिए मानवता की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^