मानसून देश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा
09-Jun-2022 11:28 PM 2231
पुणे 09 जून (AGENCY) दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में, दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से में अगले 48 घंटों के दौरान आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिक हिस्से में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों में , उत्तराखंड, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड के पश्चिमी हिस्से और आंतरिक ओडिशा में लू की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड और झारखंड में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पंजाब के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और बिहार के कुछ हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ ,मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) और ब्रम्हापुरी (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में बुधवार को 0830 बजे से गुरुवार को 0830 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, केरल और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, बिहार में कुछ स्थानों पर, कोंकण, गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^