मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी
28-Mar-2023 11:55 PM 4949
चंडीगढ़, 28 मार्च (संवाददाता) पंजाब में राजपुरा शहर की सूरत बदलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को खेल स्टेडियम, आम आदमी क्लीनिक, योगा सुविधा समेत कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। पैप्सू टाउनशिप डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक कस्बे राजपुरा की पुरातन शान को बहाल करने के लिए इसकी सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के बजट को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसमें 19.32 करोड़ रुपए की आमदनी और 7.19 करोड़ रुपए के खर्चों का अनुमान लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^