मान ने हरियाणा के नूंह में श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत पर जताया शोक
18-May-2024 07:33 PM 7845
चंडीगढ़, 18 मई (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हरियाणा के नूंह में तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लगने से हुई श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के नूंह में तीर्थयात्रियों से भरी बस में आग लगने से एक बड़े हादसे की दुखद खबर मिली। जिसमें पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना से धार्मिक स्थानों की यात्रा पर गए कई पंजाबियों की दर्दनाक मौत की खबर है और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^