मान ने दिये हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
30-Aug-2023 08:52 PM 7114
चंडीगढ़, 30 अगस्त (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने भ्रष्ट साथियों की प्रस्तावित हड़ताल का सख़्त नोटिस लेते हुए ऐसे अधिकारियों के खि़लाफ़ सख़्त अनुशासनीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने यहाँ जारी एक बयान में बुधवार को कहा कि राजस्व अधिकारियों की मनमानियों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डी.सी. दफ्तरों में राजस्व अधिकारियों समेत स्टाफ हड़ताल पर जाने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन आम लोगों की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी कलमछोड़ हड़ताल पर जाने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन फिर राज्य सरकार फ़ैसला करेगी कि उनको कलम वापस देनी है या नहीं। मुख्यमंत्री ने इस कोताही के लिए कर्मचारियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^