माझी ने चक्रवात दाना से प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
28-Oct-2024 12:14 AM 1589
भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (संवाददाता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को भीषण चक्रवाती तूफान दाना से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी और मुख्य सचिव मनोज आहूजा के साथ मुख्यमंत्री ने पारादीप, महाकालपाड़ा, राजनगर, राजकनिका और चांदबली के तटीय इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई दौरे के बाद श्री माझी ने सभी संबंधित विभागों को तुरंत नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया और कहा कि इससे तूफान और बाढ़ के पीड़ितों को जल्दी से जल्दी सहायता प्रदान की जा सकेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^