माही श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह का छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' रिलीज
29-Oct-2024 12:01 PM 7308
मुंबई, 29 अक्टूबर (संवाददाता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका प्रियंका सिंह का छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' रिलीज हो गया है।माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह की हिट जोड़ी में इस साल का पहला छठ 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'पहिला बेरी करातानी छठ के बरातिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने भक्तिमय प्रस्तुति दी हैहै। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^