माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया लोकगीत 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' रिलीज
12-Jun-2023 05:51 PM 7358
मुंबई, 12 जून (संवाददाता) माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया लोकगीत 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज कर दिया गया है। 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' में माही श्रीवास्तव इंडियन वेयर से लेकर वेस्टर्न ऑउटफिट तक नजर आई है। इस गाने में माही अपनी प्रियतम को लेकर परेशान है क्योंकि जहां वो जाता है लड़कियों की लाइन लग जाती है। इस गाने में माही लोगों से झगड़ा भी करती नजर आ रही है। 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन आर्यन देव ने किया है। इसके एडिटर पंकज साव, कोरियोग्राफर पंकज कैटी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^