माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत 'हिरोईन वाला ठुमका' रिलीज
30-May-2025 07:51 PM 4591
मुंबई, 30 मई (संवाददाता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत 'हिरोईन वाला ठुमका' रिलीज हो गया है।माही श्रीवास्तव और प्रियंका सिंह की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'हिरोईन वाला ठुमका' दर्शकों के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'कुछ गानों का अपना अलग ही मिजाज होता है। इस गाने में परफॉर्मेंस करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। यह गाना दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है। इतना अच्छा भोजपुरी गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद कहती हूं।'वहीं प्रियंका सिंह ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को गीत-संगीत की काफी समझ है। इसीलिए वे अलग-अलग विधा के भोजपुरी गाने बनाते हैं। यह गाना गाकर मैं दिल से बहुत खुश हूं। यह गाना गाकर ने मुझे आनंद मिला है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूँ।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'हिरोईन वाला ठुमका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। माही के पति के रोल में जानू यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को संजय सनेही ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^