माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' रिलीज
20-Jun-2025 05:33 PM 2380
मुंबई, 20 जून (संवाददाता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' रिलीजहो गया है।माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं से सजा भोजपुरी लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' लेकर आई हैं, जिसे मधुर आवाज में गोल्डी यादव ने गाया है। यह लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह गाना पति-पत्नी के नोकझोंक पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही मजेदार हैं। इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था और हमने खूब इंज्वॉय किया था। बहुत अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'जहिया बेलनवा उठ जाई' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है। गाने का संगीत संगीतकार विकाश यादव ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^