लोस चुनाव के तीसरे चरण में 64.4 प्रतिशत मतदान
08-May-2024 12:54 PM 2705
नयी दिल्ली 08 मई (संवाददाता) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 64.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में रात 11:40 बजे तक लगभग 64.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आयोग ने बताया कि जैसे-जैसे मतदान दल लौटते रहेंगे, इसे उनके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अद्यतन किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) उपलब्ध कराया जाएगा, जैसा कि पहले चरण और दूसरे चरण में किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^