लोपार तूफान के कारण ओडिशा में और अधिक बारिश के आसार
20-Jul-2024 12:12 AM 7756
भुवनेश्वर, 19 जुलाई (संवाददाता) उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के क्षेत्र में एक दबाव क्षेत्र में बदल गया। एसओए के पर्यावरण और जलवायु केंद्र ने (सीईसी) यह जानकारी दी। सीईसी ने एक बुलेटिन में कहा कि दबाव, गोपालपुर से लगभग 130 किमी पूर्व में केंद्रित है, और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार की दोपहर में पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने का अनुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^