‘लू’ से निपटने के लिए योगी सरकार तैयार
04-Apr-2024 10:56 PM 4023
लखनऊ, 4 अप्रैल (संवाददाता) मौसम विभाग की ‘लू’ के लंबे समय तक चलने की चेतावनी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। ‘लू’ के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों के प्रबंधन और तैयारियों के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से समस्त जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। दिशा निर्देशों में अंतर्विभागीय समन्वय के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की संचालित होने वाली गतिविधियों का ब्यौरा दिया गया है। साथ ही अत्यधिक हीट वेव के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी भी जानकारी दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^