लोकेश शर्मा के फोन टेप पर खुलासे के बाद कांग्रेस नेताओं के मुंह पर लगा ताला: भारद्वाज
25-Apr-2024 10:05 PM 8179
जयपुर, 25 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा द्वारा फोन टेप और पेपर लीक मामले में खुलासा करने के बाद कांग्रेस नेताओं के मुंह पर ताला लग गया हैं। श्री भारद्वाज ने गुरुवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा किस मुंह से पेपर लीक पर बोलते हैं, पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय 19 बार पेपर लीक हुए। इस सारे घटनाक्रम पर अब तो श्री गहलोत के ओएसडी रहे श्री श्री शर्मा ने ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को परत दर परत खोल दिया है। श्री शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के फोन टेप वाले ऑडियो क्लिप पैन ड्राईव और लेटर सहित मीडिया को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि जब से गहलोत सरकार के खिलाफ यह खुलासा हुआ है कांग्रेस के नेताओं के मुंह पर ताला क्यों लगा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^