लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा सरकार ने सदैव किया सम्मान-वसुंधरा
25-Jun-2022 11:22 PM 8053
जयपुर 25 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि वर्ष 1975 के आपातकाल की यातनाएं सहकर संवैधानिक अधिकारों को जिंदा रखने वाले लोकतंत्र सेनानियों का हमारी भाजपा सरकार ने सदैव सम्मान किया था। श्रीमती राजे ने आपातकाल को याद करते हुए आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमने नई योजना बनाकर मीसा, डीआईआर तथा सीआरपीसी बंदियों की पेंशन को 12 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए चिकित्सा सहायता की मासिक राशि को भी 1,200 रुपए से बढ़ाकर चार हजार रुपए किया। साथ ही सभी लोकल एवं एक्सप्रेस बसों में उनके लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^