लोकतंत्र की सफलता के लिए योग्य नेताओं का चयन आवश्यक: वेंकैया
17-Jun-2023 11:17 PM 8463
मुंबई, 17 जून (संवाददाता) पूर्व उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि भारत की लांकतांत्रिक व्यवस्था को दुनियाभर में सम्मान मिला है तथा इस व्यवस्था को सफल बनाए रखने के लिए ‘चरित्रवार, योग्य, क्षमतावान और समर्थ नेताओं का चयन किया जाना चाहिए।’ अविभाजित आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (तत्कालीन जनसंघ) के एक सामान्य कार्यकर्ता से देश के द्वितीय सर्वोच पद तक पहुंचे श्री नायडू ने कहा, ‘ आजादी के सौ साल पूरे होने पर 2027 में भी हमार चरित्र लोकतांत्रिक बने रहना चाहिए। भारत का आज पूरे विश्व में सम्मान होता है। यदि हम मिलजुल कर काम करते रहे तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^