लोकतंत्र की मज़बूती के लिए 10 जुलाई को करें मतदान: सुक्खू
10-Jul-2024 12:11 AM 1717
शिमला, 09 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप-चुनाव में 10 जुलाई को सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। श्री सुक्खू ने कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र की मज़बूती के लिए अपना वोट दें। भारतीय जनता पार्टी ने धनबल का इस्तेमाल कर एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और एक डील के तहत निर्दलीय विधायकों से इस्तीफ़ा दिलाया। इतिहास में पहली बार हुआ जब निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफ़ा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे और कोर्ट गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सजाई राजनीतिक मंडी में निर्दलीय विधायकों ने बिक कर इन उपचुनावों को जनता पर थोपा है, इसलिए यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य, ईमानदारी और बेईमानी के बीच है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मतदाता सत्य और ईमानदारी के साथ चलेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^