लोकसभा चुनावों के परिणामों से निराश होने की जरूरत नहीं : अभय चौटाला
23-Jun-2024 07:36 PM 5401
हिसार, 23 जून (संवाददाता) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच होकर रह गया था, विधानसभा चुनावों में ऐसा नहीं होगा। श्री चौटाला स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिजॉर्ट में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में इनेलो अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर सरकार बनाने का काम करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^