लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 बजे तक औसतन 24.68 फीसदी मतदान
07-May-2024 12:04 PM 8806
नयी दिल्ली 07 मई (संवाददाता) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में पूर्वाह्न 11.00 बजे तक औसतन मतदान 24.68 प्रतिशत रहा। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले चार घंटों में कुल औसत मतदान प्रतिशत 24.68 रहा। इस चरण में 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ और केन्द्रशासित प्रदेश दार नगर हवेली और दमन एवं दीव में सबसे कम 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^