लवली का इस्तीफा कांग्रेस की लचर हालत का प्रतीक: खंडेलवाल
28-Apr-2024 06:23 PM 8761
नयी दिल्ली 28 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में चल रहे आंतरिक संघर्ष के कारण पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से उसकी लचर पचर हालत साफ़ दिखाई देती है। श्री खंडेलवाल ने यहां कहा कि श्री अरविंदर लवली का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज है जिसे उसके सबसे वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ दिया है। श्री लवली के इस कदम से स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नेतृत्व बचा है और अब इस पार्टी के लिए कोई भविष्य भी नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^