लक्ष्मी बर्मन को त्रिपुरा महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
22-Jan-2023 11:26 PM 5845
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने रविवार को लक्ष्मी बर्मन को त्रिपुरा प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। कांग्रेस महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से बर्मन को त्रिपुरा महिला कांग्रेस के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सुश्री बर्मन की नियुक्ति पूर्वोत्तर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की गई है। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान और दो मार्च को मतगणना होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^