लघु एवं मझोले कारोबार को आसान बनाने की जरूरत : बंसल
18-Sep-2022 08:56 PM 8671
नई दिल्ली, 18 सितबर (संवाददाता) राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा है कि छोटे एवं मझोले कारोबारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनके लिए कारोबार करना आसान बनाने की सख्त जरूरत है। श्री बंसल ने रविवार को यहां फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कारोबारी देश की अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार देने में कारोबारियों की भूमिका 45 प्रतिशत से अधिक होती है। व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं और वे स्वाभिमान से कारोबार करते रहें इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^