लगातार दो टी-20 में शतक लगाने वाले सैमसन पहले भारतीय बल्लेबाज बने
08-Nov-2024 11:43 PM 4605
डरबन 08 नवंबर (संवाददाता) भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के 15वें ओवर में शतक बनाकर लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। सैमसन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच पहली बार शतक बनाया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक मात्र 27 गेंदों तथा शतक 47 गेंदों पर पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान संजू ने नौ छक्के और सात चौके भी लगाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^