लड़ाई जारी रखने का मौका मिला है: विनेश
07-Sep-2024 11:17 PM 7671
चंडीगढ़, 07 सितंबर (संवाददाता) पहलवान और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने शनिवार को कहा कि खेल में जो लड़ाई लड़ी, अब उसे राजनीति के मंच से देश और समाज के लिये जारी रखने का मौका मिला है। विनेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में कल शामिल होकर एक नयी जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। यह यात्रा नये सपनों और संकल्पों से भरी होगी। साथ मिलकर हम देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^