लालू ने सियासत चमकाने के लिए किया यादवों का इस्तेमाल : नित्यानंद
14-Nov-2023 11:53 PM 5409
पटना 14 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी सियासत चमकाने के लिए यादव जाति का इस्तेमाल किया है। श्री राय ने मंगलवार को यहां बापू सभागार में गोवर्धन महोत्सव के अवसर पर पार्टी की ओर से आयोजित यदुवंशी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजद में कई काबिल नेता रहे लेकिन राजद अध्यक्ष को अपना परिवार छोड़कर कोई दूसरा नहीं दिखा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जंगदानन सिंह हों या फिर यादव समाज से आने वाले कोई अन्य नेता सब श्री यादव की पार्टी राजद में थे लेकिन किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^