लाल किले पर मनाया गया ‘दिल्ली फतह दिवस’
20-Apr-2025 09:15 PM 8267
नयी दिल्ली 20 अप्रैल (संवाददाता) बाबा बघेल सिंह, बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया और बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया की अगुवाई में ‘दिल्ली फतह दिवस’ रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर मनाया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद कमलजीत सहरावत, समिति अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों, धर्म प्रचार समिति के प्रमुख सरदार जसप्रीत सिंह काहलों, वरिष्ठ पदाधिकारी आत्मा सिंह लुबाना और अन्य सदस्य तथा हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^