लाेकसभा चुनाव में उदयपुर सुरक्षित सीट पर दो पूर्व अधिकारियों में मुख्य मुकाबला
22-Apr-2024 09:48 PM 7958
उदयपुर 22 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं कांग्रेस के बीच दो पूर्व अधिकारियों में मुख्य मुकाबला होने के आसार है। अब तक हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का दबदबा वाली इस सीट पर इस बार इन दोनों ही प्रमुख दलों ने नये चेहरों पर दांव खेला हैं और भाजपा ने परिवहन विभाग में अतिरिक्त आयुक्त रहे मन्ना लाल रावत को चुनाव मैदान में उतारा हैं जबकि कांग्रेस ने उदयपुर में कलेक्टर रह चुके ताराचंद मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दलपत राम गरासिया, भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रकाश चंद्र एवं इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के राजेन्द्र कुमार मीणा एवं तीन निर्दलीयों सहित आठ उम्मीदवार इस चुनाव में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^