कुमारस्वामी ने कर्नाटक में लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय राजग कार्यकर्ताओं को दिया
05-Jun-2024 06:33 PM 2465
बेंगलुरु, 05 जून (संवाददाता) कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण और मांड्या लोकसभा सीटों पर निर्णायक जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की आलोचना करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है, काला जादू नहीं है। श्री कुमारस्वामी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा, "बेंगलुरु ग्रामीण सीट लोगों के आशीर्वाद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जेडीएस कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण सुरक्षित हुई, न कि किसी भैरवी यज्ञ के कारण।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^