11-Jun-2022 05:40 PM
6339
शिमला 11 जून (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को दिल्ली जाने से पहले अटल टनल रोहतांग का दौरा किया।
श्री कोविंद ने सुबह देश के गौरव नाम से मशहूर अटल टनल रोहतांग का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने अटल टनल की खूबियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग बेहद खूबसूरत है और इससे देश का भविष्य इससे जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि वह मनाली काफी बार आ चुके हैं, लेकिन शीत मरूस्थल लाहुल-स्पीति आने का मौका पहली बार मिल है और यह घाटी बेहद खूबसूरत है। इस दौरान उन्होंने सभी को अटल टनल की बधाई दी। अटल टनल के बनने से लाहुल-स्पीति आना-जाना काफी आसान हो गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।
राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द और उनकी पुत्री भी उपस्थित थीं।
इससे पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के सिसु हेलीपैड आगमन पर उनका राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पारम्परिक थंका पेटिंग भेंट की।
अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रोजेक्ट योजक के मुख्य अभियन्ता जितेन्द्र प्रसाद ने अटल टनल के निर्माण और मनाली-लेह मार्ग पर भविष्य में बनने वाली अन्य महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी।...////...