कोविड टीकाकरण 113.68 करोड़ से अधिक
17-Nov-2021 10:38 AM 3678
नयी दिल्ली 17 नवंबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे में 67.82 लाख से अधिक कोविड टीके दिये गये है। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान 113.68 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 67 लाख 82 हजार 42 कोविड टीके दिये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण आज सुबह सात बजे तक 113 करोड़ 68 लाख 79 हजार 685 हो गया है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12134 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 38 लाख 75 हजार 890 लोग कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है । पिछले 24 घंटे में 10197 कोविड संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। देश में इस समय एक लाख 28 हजार 555 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 12 लाख 42 हजार 177 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक कुल 62 करोड़ 70 लाख 16 हजार 336 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^