कूनो में चीता ने दिया तीन शावकों को जन्म
23-Jan-2024 08:36 PM 6694
श्योपुर, 23 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लायी गयी चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए आज स्वयं इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने नए शावकों का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि नामीबिया से लायी गयी ज्वाला नाम की मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके कुछ सप्ताह पहले ही नामीबिया से लायी गयी एक अन्य मादा चीता आशा ने भी शावकों को जन्म दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^