कोल्हापुर उत्तर विस उपचुनावः कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन
23-Mar-2022 08:54 PM 7628
कोल्हापुर 23 मार्च (AGENCY) महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री चंद्रकांत जाधव तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्यजीत कदम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस सीट पर 12 अप्रैल को मतदान होगा। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने दल के समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए आज दोपहर में यहां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कोल्हापुर-उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु के बाद खाली हुयी थी। श्री जाधव का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था। इस सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 मार्च (गुरुवार) है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^