कोहरे के कारण सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें निरस्त
30-Nov-2022 09:34 PM 9016
सहारनपुर, 30 नवंबर (संवाददाता) रेलवे विभाग ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के संचालन को एक दिसंबर से लेकर 28 फरवरी 2023 तक बंद करने की घोषणा की है। रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह फैसला कोहरे की आशंका के चलते लिया गया है। जिससे दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित ना हो। करीब पांच हजार रेल यात्रियों को इस वजह से अपने आरक्षण रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^