किसानों की जमीन हड़पने की रची जा रही है साजिश: टिकैत
28-May-2024 07:28 PM 4020
जौनपुर, 28 मई (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि देश मे पूंजीवाद के हावी होने के बीच किसानों की जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है। जिले में बरसठी ब्लॉक के भगवानपुर गांव में एक श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र में जनता तय करेगी कि महागठबंधन की सरकार बनेगी या नही। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कब्जा छोड़ना नही चाहती और गठबंधन सरकार सत्ता में आने को बेचैन है। अब सत्ता किसको मिलेगी,यह जनता तय करेगी। लोकतंत्र के हिसाब से चुनाव व मतों की गिनती ठीक होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^