किरण जॉर्ज कोरिया मास्टर्स से बाहर
09-Nov-2024 08:45 PM 2458
इकसान 09 नवंबर (संवाददाता) भारतीय शटलर किरण जॉर्ज को शनिवार को कोरिया मास्टर्स 2024 के पुरुष एकल इवेंट में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने सीधे गेमों में हराकर खिताब की रेस से बाहर कर दिया। करीब 53 मिनट तक चले मैच में भारतीय शटलर को थाई खिलाड़ी विटिडसर्न से 12-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में गैरवरीय खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने क्वार्टरफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमा ओबायाशी को सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^