खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का गाना 'राजा आपन रानी बनल ल' रिलीज
24-Oct-2024 12:17 PM 2026
मुंबई, 24 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका खुशी कक्कड़ और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना 'राजा आपन रानी बनल ल' रिलीज हो गया है।खुशी कक्कड़ और माही श्रीवास्तव की जोड़ी वाला भोजपुरी गाना 'राजा आपन रानी बनल ल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव को किसी लड़के से बहुत गहरा प्यार हो गया है और वह उससे शादी करना चाहती है। वह तरह तरह के ख्वाब सजोये अपने मन की सारी फीलिंग अपने प्रेमी से बयाँ कर रही है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना 'राजा राजा राजा आपन रानी बनाला' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टरआशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^