खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी के लिये ध्यानचंद स्टेडियम तैयार
20-Dec-2023 09:52 PM 5063
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (संवाददाता) दूसरी खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग का पहला चरण गुरुवार से मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें देश भर की 12 टीमें शिरकत करेंगी। दस दिनो तक चलने वाली लीग में भाग लेने वाली टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। टूर्नामेंट के पूल ए में साई शक्ति टीम, खालसा हॉकी अकादमी, अमृतसर, राजा करण हॉकी अकादमी, खेलो इंडिया स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर, छत्तीसगढ़, अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी और ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर शामिल हैं जबकि पूल बी में साई बाल टीम, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, घुम्मनहेड़ा राइजर्स हॉकी अकादमी, जय भारत हॉकी अकादमी, सैल्यूट हॉकी अकादमी और भाई बेहलो हॉकी अकादमी, भगता को जगह दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^