खरगे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक
29-Jun-2025 03:13 PM 3652
नयी दिल्ली, 29 जून (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने कहा,“महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। यह त्रासदी शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 भक्तों के घायल होने की रिपोर्ट के बाद हुई है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस त्रासदी में जो लापरवाही और कुप्रबंधन रहा वह अक्षम्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^