केरल: प्रियंका गांधी ने मतदान समाप्त होने पर वायनाड के लोगों को धन्यवाद दिया
14-Nov-2024 12:11 AM 5390
वायनाड 13 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव और वायनाड से पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। सुश्री प्रियंका ने आज शाम उपचुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा 'वायनाड के लोगों को जिन्होंने मुझे अपना प्यार दिया और खुले दिल से मेरा स्वागत किया, अपनी पूरी ताकत से आगे आने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप मेरे लिए और भी अधिक मेहनत करने और हमारे राष्ट्र के आदर्शों के लिए लड़ते रहने की प्रेरणा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^