केन्या में राहगीरों पर चढ़ा ट्रक, सात की मौत
08-Apr-2023 10:07 PM 2953
नैरोबी 08 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) केन्या के मिगोरी शहर में शनिवार सुबह तंजानिया की सीमा के निकट एक ट्रक के राहगीरों और खड़ी मोटरसाइकिलों पर चढ़ जाने से सात लोगों की मौत हो गयी। केन्या समाचार एजेंसी ने मिगोरी पुलिस कमांडर मार्क वंजला के हवाले से बताया कि ट्रक चालक सहित छह वयस्कों और एक सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। समाचार आउटलेट के अनुसार तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^